Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने अनोखे अंदाज में मनाया पीएम मोदी का जन्म दिवस, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया हवन यज्ञ…

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 साल के हो गए हैं. देशभर में उनके समर्थक और चहेते उनका जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं. इसी क्रम में जिले के श्यामा मंदिर परिसर में सांसद गोपालजी ठाकुर की मौजूदगी में एक हवन यज्ञ का आयोजन किया. जिसमें 101 पंडितों ने भाग लिया. इस अवसर पर सांसद ने पीएम मोदी के शतायु होने की मंगलकामना की.

इस बाबत सांसद गोपालजी ठाकुर ने बताया कि देश के यशस्वी पीएम के जन्मदिन के शुभ अवसर पर इस हवन का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी मंडलों में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है. जिसके तहत स्वस्छता अभियान, रक्तदान शिविर सहित जरूरतमंदों को राहत और मदद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

हवन स्थल पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ‘जुग-जुग जिबू मोदी जी’ के नारे लगाए. वहीं, सांसद ने कहा कि देश के पीएम विश्व के सबसे बड़े नेता हैं. हम उनके दीर्घायु और यशश्वी होने की कामना करते हैं. उन्होंने बताया कि पीएम के नेतृत्व में सूबे में विकास की बयार बही है. जिसमें जिले का खासकर विकास हुआ है. मिथिला को रामायण सर्किट से जोड़ा गया है. सीता सर्किट बनाई जा रही है. यहां दिसंबर से हवाई सेवा भी शुरू की जा रही है.

वहीं, मौके पर नगर विधायक संजय सरावगी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि देश के पीएम दीर्घायु और यशश्वी हों. वे देश को फिर से विश्व गुरु के मुकाम तक पहुंचाएं.

राजू सिंह,बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों का काटा गला…

Bihar Now

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गये दिल्ली, इंडिया गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल

Bihar Now

स्वास्थ्य मंत्री जी ! एक पति की वेदना को सुनिए… ब्लैक फंग्स पीड़ित पत्नी की इलाज के लिए लगा रहा गुहार, सुनने वाला कोई नहीं… 3 दिनों से IGIMS का काट रहा चक्कर, मरीज नहीं हुए भर्ती, हालत नाजुक… जिम्मेदार कौन ?

Bihar Now