Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहार

बच्चा चोर के आशंका में दो निर्दोषों की पिटायी , किया पुलिस के हवाले

प्रभाष चंद्रा , सुपौल

इन दिनों बच्चा चोर कि अफवाह से लोगों में भय का माहौल है ।यही कारण है कि कहीं भी किसी निर्दोष कि भीड़ द्वारा बेरहमी से पिटायी कर दी जा रही है । ताजा मामला निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी गांव के पास की है जहां दो युवकों को बच्चा चोर समझ कर स्थानीय लोगों ने जम कर पिटाई कर दी।

जिसके बाद मौके पर पुलिस के पहुँचने की वजह से उनकी जान बच सकी । बताया जाता है कि दोनो युवक मधुबनी जिले के आंधरामठ थाना इलाके के भंसिया गांव के रहने वाले राम विलाश साह और मनोज मंडल थे जो अपने गांव से महज 5 किमी दूर मझारी के पास एक बाइक से आये थे।

जहां एक बस्ती में मौजूद दुकान पर गुटखा खरीदने गए जहां किसी कारण बस उसे बच्चा चोर समझ कर एक महिला ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद बिना कुछ समझे लोगों ने खुटे से बांध कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। राहत की बात ये रही कि पुलिस को समय रहते इस घटना की सूचना मिल गयी जिसकी वजह से दोनों युवकों की जान बच गयी।

निर्मली पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में लेकर अंधरामठ थाना की पुलिस को सौप दिया है।

Related posts

दीया जलाने के पीएम के संदेश पर कांग्रेस का करारा जवाब…पूरी करें आवश्यकताएं, फिर साथ मिलकर जलाएंगे “खुशी” की दीया…

Bihar Now

चाणक्य IAS एकेडमी के छात्रों ने UPSC के प्रारंभिक परीक्षा में मारी बाजी, मैन्स टेस्ट सीरीज के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू…

Bihar Now

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आपत्तिजनक बयान…गौ मांस का भक्षण करते हैं विदेश जाने वाले अधिकतर बच्चे…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो