Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक बार फिर बिहार में बेखौफ अपराधी, चुनाव प्रचार के दौरान मुखिया पति को अपराधियों ने मारी गोली

बिहार में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। आए दिन लूट, मर्डर की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला खगड़िया से हैं जहां एक मुखिया पति की पैक्स चुनाव प्रचार करने के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

यह घटना सरसावा पंचायत के मुखिया पति के साथ हुई, मामला चौथम थाना इलाके के धमारा घाट की है जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने मुखिया पति फोटो यादव को गोली मारकर हत्या कर दी। मौके वारदात पर पहुंचकर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक मुखिया पति फोटो यादव पैक्स चुनाव का प्रचार कर रहे थे उसी वक्त धमारा घाट के पास दर्जनों मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने अचानक गोलियों की बौछार कर दी जिसमें वह घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बीएन सिंह पप्पन, क्राइम हेड, बिहार नाउ

Related posts

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने “SBI” ब्रांच को लुटा, मौके पर दल बल के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारी

Bihar Now

पटना में अपराध‍ियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, SI को लगी गोली; अपराधी भी घायल…

Bihar Now

पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पीटी परीक्षा कैंसिल करने की मांग कर रहे थे प्रदर्शनकारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो