Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

ट्रैक्टर और टेंपो की जबरदस्त टक्कर में 10 घायल, एक गंभीर

गढ़पुरा हसनपुर मुख्य सड़क पर मुसेपुर – दुधौना मोड़ के समीप शनिवार को करीब 3 बजे सवारी से भरे टेंपो में तेज रफ्तार ट्रैक्टर सामने से ठोकर मार दिया। ठोकर लगते ही टेंपो खाई में पलट गई। जिसमें कई लोग टेंपो के नीचे दब गए। इसमें चालक सहित करीब 10 लोग घायल हो गए। जिसमें एक युवक को गंभीर स्थिति में बेगूसराय रेफर किया गया है।

ठोकर मारकर भागने के दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे पेड़ से टकराई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस को जानकारी होते ही घटनास्थल जाकर स्थिति का जायजा लिया तथा ट्रैक्टर जप्त कर ली।

घायलों में बखरी निवासी मोहम्मद सफीक अंसारी के पुत्र तनवीर अंसारी ( 20 ), मुसेपुर के बालेश्वर राम की पत्नी फूलो देवी ( 50 ), हसनपुर वीरपुर के पति-पत्नी रामप्रवेश महतो ( 28 ) व रंजू देवी ( 24 ) मुसेपुर निवासी टेंपो चालक धनीक महतो के पुत्र भोला महतो ( 45 ) मुसेपुर के रामपुकार महतो ( 62 ), हरखपुरा के लालो यादव ( 70 ) मालीपुर की सुशीला देवी, पार्वती देवी व 5 साल की बच्ची स्वीटी कुमारी शामिल है। मोहम्मद तनवीर अंसारी का दोनों पैर टूट गया है। जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेगूसराय रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार टेंपो मालीपुर चौक से सवारी लेकर हसनपुर जा रही थी। हसनपुर की तरफ से खाली ट्रैक्टर काफी तेज गति से मालीपुर की तरफ आ रही थी। मुसेपुर – दुधौना मोड़ के समीप पहुंचते ही ट्रैक्टर टेंपो में सामने से ठोकर मार दिया। ठोकर लगते ही टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गई। ठोकर लगते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। भागने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर मुसेपुर गाछी टोल के ब्रह्म स्थान समीप सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

घटनास्थल के समीप मौजूद स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने टेंपो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला तथा सभी को दूसरी गाड़ी से इलाज के लिए पीएचसी गढ़पुरा भेजा। टेंपो व ट्रैक्टर में टक्कर होते ही घटनास्थल पर अफरा – तफरी का माहौल बन गया। वहां लोगों की काफी भीड़ भी जमा हो गई।

प्रदीप झा, बेगूसराय

Related posts

बजट के दिन वित्त मंत्री ने पहनी मिथिलांचल की साड़ी, पद्मश्री दुलारी देवी ने मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी की थी गिफ्ट….

Bihar Now

नालंदा के बाद छपरा में शराब कांड !…छपरा में जहरीली शराब से 3 लोगों की मौत, परिजन का दावा… प्रशासन ने मौत की वजह बताया ठंड, सच क्या ?

Bihar Now

Bonus Online Pokies

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो