Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

मानव श्रृंखला से संबंधित बैठक में भाग लेकर घर लौट रहे प्रिंसिपल की सड़क दुघर्टना में मौके पर ही मौत…

गोपालगंज जिले के एनएच 28 बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवापुर के समीप अज्ञात स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी.

मृतक की पहचान राजकीय मध्य विद्यालय खजुरिया के प्रधानाचार्य 46 वर्षीय सुरेंद्र महतो के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बरौली थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

इसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. प्रधानाचार्य 19 तारीख को आयोजित होनेवाले मानव श्रृंखला से सम्बन्धित बैठक में भाग लेकर वापस घर लौट रहे थे.

इस बैठक के लिए वे गोपालगंज गए थे. वापस आने के दौरान पीछे से आ रही शिफ्ट डिजायर कार ने जोरदार टक्कर मार दिया.

राजेश कुमार, बिहार नाउ

Related posts

Golden Pokies Casino

Bihar Now

पटना : 4 जनवरी को 70वीं पीटी का री-एग्जाम, परीक्षा के लिए बनाए गए कुल 22 केंद्र… परीक्षा केंद्रों के नाम जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Now

दरभंगा में एक सिरफिरे का अजीब कारनामा… रेलवे फाटक खोलने से मना करने पर युवक ने गेटमैन को चाकू मारकर किया घायल …

Bihar Now