Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पेट्रोल पंप लूटकांड का उद्भेदन,5 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार…

बेगूसराय में पुलिस ने पेट्रोल पंप लूट समेत पांच लूट कांड का खुलासा करते हुए जहां पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया वहीं हथियार , लूटी गई बाइक , मोबाइल और गांजा बरामद किया है।

एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि बलिया इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार अपराधी सोनू कुमार को एक साथी के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके निशानदेही पर अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों ने पांच लूट कांड में शामिल होने की अपनी संलिप्तता स्वीकार की है ।

गिरफ्तार सोनू कुमार अपने साथियों के साथ एफसीआई ओपी में पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट कर लूटपाट, की थी इसके अलावा जीरोमाइल और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक की लूट की थी और नगर थाना क्षेत्र से बाइक सवार से 15 हजार रुपए और अन्य समान की लूट की थी। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 पिस्टल, 6 कारतुस, लुटी गई 2 बाइक,18 मोबाइल, दो किलो गंजा बरामद किया है। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि नये  साल में सोनू कुमार अपने साथियों के साथ पांच लूट कांड को अंजाम दिया था।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

पटना में पहली बार ‘द मोदी कॉन्क्लेव’ का आयोजन, सम्राट चौधरी समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद

Bihar Now

पंद्रह अक्टूबर को खुलेगी सहरसा वैष्णो देवी टूरिज्म ट्रेन

Bihar Now

Boulder Bucks Online Slot

Bihar Now