Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

” भारतवंशी मुसलमान भाईयों को डरने की जरूरत नहीं है, यदि डर है तो कैसे भारतवंशी हैं ” ?

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 2 दिनों से सीएए को लेकर अलग-अलग इलाकों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सीएए के बारे में जागरूक कर रहे हैं ।

आज दूसरे दिन भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह साहेबपुर कमाल विधानसभा के बलिया प्रखंड के कई गांव में दौरा किया और जनसंवाद कर लोगों को सीएए कानून के बारे में जानकारी दी। जनसंवाद के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट राजद समेत विपक्षी दल सीएए कानून को लेकर भ्रम फैला रही है सीएए में नागरिकता देने की बात है ना कि लेने के।

मुसलमान भाइयों से भी उन्होंने कहा कि जो भी भारतवंशी हैं उन्हें डरने की जरूरत नहीं है और जो डर रहे हैं वह कैसे भारतवंशी हैं। विपक्ष के लोग भारत को तोड़ना चाहते हैं 47 में भी कुछ लोगों ने जिन्ना का साथ हुए थे भारत को तोड़ने के लिए आज भी विपक्ष के लोग पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। वहीं आज तरबन्ना में आयोजित जनसंवाद में अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने गिरिराज सिंह के साथ जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

Exclusive : मधुबनी हत्याकांड में सबसे सनसनीखेज खुलासा… बिहार नाउ के हाथ लगे तमाम अहम सबूत…आखिर सच क्या है ?…

Bihar Now

जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए हर चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभा आयोजित, युवा राजद के जिलाध्यक्ष ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ कसी कमर…

Bihar Now

राज्य की विधि व्यवस्था भगवान भरोसे: पप्पू यादव

Bihar Now