Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए हर चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभा आयोजित, युवा राजद के जिलाध्यक्ष ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ कसी कमर…

बी एन सिंह पप्पन,कोसी ब्यूरो चीफ, बिहार नाउ

सहरसा : आगामी 29 फरवरी को सहरसा में आयोजित राजद के जन विश्वाश यात्रा को सफल बनाने हेतु युवा राजद के जिलाध्यक्ष भारत यादव अपने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ जिले के हर चौक चौराहे पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर जनता से गुरुवार को सहरसा स्टेडियम मैदान आने हेतु आमन्त्रित करते नजर आये ।

युवा जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि मधेपुरा से सहरसा जाने के क्रम में बैजनाथपुर में स्थापित पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल के आदमकद प्रतिमा पर पूर्व उपमुख्यमंत्री वर्तमान नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव – गुरुवार को माल्यार्पण करेंगे. उक्त – आशय की जानकारी देते हुए सहरसा युवा राजद के जिलाध्यक्ष भारत यादव ने बताया की सहरसा में 29 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव स्टेडियम मैदान में कार्यकताओं को संबोधित करेंगे.

जिसके लिए राजद से जुड़े कार्यकताओं द्वारा हर गांव और पंचायत स्तर पर घूम-घूम कर कार्यकताओं को अधिक से अधिक संख्या में 29 फरवरी को सहरसा स्टेडियम मैदान पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष के बातों को सुनने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है, सभी चौक चौराहे पर भी नुक्कड़ सभा

आयोजित कर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है. मालूम होगी बैजनाथपुर चौक के चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा बीपी मंडल के आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया था. जिसे चौराहे पर फ्लाईओवर ब्रिज बनने के कारण वहां से हटकर बैजनाथपुर पेपर मिल के पास निराला नगर में सहरसा मधेपुरा एन एच आई के पूर्वी भाग में स्थापित किया गया है.

जहां उसके प्रतिमा स्थल का सौंदर्गीकरण का कार्य राज्यसभा सांसद मनोज झा के सांसद मद से करवाया गया है.नुक्कड़ सभा बैजनाथपुर सौर बाजार सबैला भबतिया उपस्थित धनिक लाल मुखिया जी सतीश शाह जी गौतम कृष्णा वीडियो साहब गजेंद्र यादव देव आनंद यादव मुकेश यादव बेचन शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related posts

Good New Zealand Online Pokies

Bihar Now

गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में घायल जे पी यादव से PMCH मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव, सोशल डिस्टेंशिंग की उड़ी धज्जियां…

Bihar Now

Live Pokies With Welcome Bonus For Beginners

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो