Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

तेजस्वी यादव पर “PK” का जोरदार हमला,कहा – तेजस्वी 9 वीं फेल नहीं, तो कैमरे पर बताए किस यूनिवर्सिटी से की PHD…

 

पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरे ऊपर जिसको जो बयान देना है दे। मैंने जो बात कही उसे रोज दोहरा रहा हूं। आज भी कह रहा हूं मैंने ये नहीं कहा है कि तेजस्वी यादव अच्छे हैं, खराब हैं, ज्ञानी हैं या मूर्ख हैं। मैंने बस ये कहा कि उनकी पहचान बस इतनी है कि वो लालू यादव के लड़के हैं। मैंने कहा कि वो 9वीं फेल हैं, अगर वो नहीं हैं तो कैमरे के सामने आकर बोल दें कि PHD किए हुए हैं। मैंने उनके क्रिकेट करियर की भी बात कही थी। पत्रकारों से मैंने कहा भी कि उनकी पहचान बस इतनी है कि वो लालू यादव के लड़के हैं। तेजस्वी यादव ने पढ़ाई के क्षेत्र में खेलकूद के क्षेत्र में सामाजिक क्षेत्र में अगर पराक्रम किया है तो बता दें उसको हम लोग सीखकर नोट कर लेंगे।

मुझे समझ नहीं आ रहा है कि तेजस्वी यादव इतना क्यों घबरा रहे: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बातचीत में आगे कहा कि वो लोग खुद उछल रहे हैं कि मैंने उनको अज्ञानी कहा है मैंने तो बस जनता के सामने फैक्ट रखा है। मेरे बाबूजी डॉक्टर थे तो मैं हर रोज कह रहा हूं कि मेरे बाबूजी डॉक्टर थे और मेरे दादाजी बैलगाड़ी चलाते थे। उसी तरह से अगर आपके बाबूजी मुख्यमंत्री थे तो आपको बताया जाएगा कि आपके बाबूजी मुख्यमंत्री थे। यही कारण है कि आप उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हुए हैं। इसमें बुरा मानने की क्या बात है अगर मैं गलत हूं तो वह खंडन कर दें। वह बता दें कि मैं झूठ फैला रहा हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि तेजस्वी यादव इतना घबड़ा क्यों रहे हैं।

Related posts

‘व्यक्तिगत विवादों से होने वाली हत्याओं को रोकना मुश्किल’, बिहार के डिप्टी सीएम का क्राइम कंट्रोल पर चौंकाने वाला बयान…!

Bihar Now

कैमूर में विद्युत के करेंट की चपेट में आने से वार्ड पार्षद की मौत की मौत

Bihar Now

आरा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पर बयान बदलने का परिजन ने लगाया आरोप, सड़क जाम कर की नारेबाजी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो