Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू…

सहरसा :- शहर के रिफ्यूजी कॉलोनी चौक पर बुधवार की देर रात अचानक एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भयंकर आग लग गई। अचानक आग लगने की खबर सुन आसपास के जगहों पर अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बंद दुकान में पानी छिड़ककर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन भीषण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद लोगों ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी। अग्निशमन विभाग की गाड़ी आग की लौ कम होने पर आयी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। लोगों की माने तो बंद दुकान में शॉर्ट सर्किट या किसी वजह से आग लगी है। अचानक लगी आग से आसपास के जगहों पर लोग दहशत में रहे।

रितेश हन्नी, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

Big Breaking : जम्मू कश्मीर में लगातार दूसरे दिन आतंकियों ने बिहार के 3 लोगों को मारी गोली, 2 की मौत, एक घायल…

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर किया पौधरोपण,2.51 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य से ज्यादा प्राप्त की गई उपलब्धि…

Bihar Now

BJP विधायक का बड़ा धमाका, कहा – 80 फीसदी मंत्री ट्रांसफर-पोस्टिंग में खूब लिया पैसा…

Bihar Now