Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा…

बेगूसराय में सड़क हादसे में एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत के बाद लोगों ने सड़कों पर जमकर बवाल काटा ,तथा ट्रक में आग लगाकर हंगामा किया । घटना नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक की है। बताया जा रहा है कि अहलूवालिया कॉलोनी निवासी जनार्दन सिंह जो भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त मैनेजर हैं आज अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे इसी दौरान हर हर महादेव चौक के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एम भी आई एवं अन्य जांच के डर से भीड़भाड़ वाली सड़क पर भी ट्रक ड्राइवर अत्यधिक गति से ट्रक चलाते हैं और आए दिन ऐसा हादसा होते रहता है। हादसे के बाद लोग वहां जमा हो गए तथा ट्रक में भी तोड़फोड़ की मौके पर पहुंची पुलिस से भी लोग उलझ गए तथा ट्रक में आग लगा दी । गनीमत यह रही कि किसी तरह तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है ।र्शी्ीी्ी

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

“मन की नहीं,काम की !… जुमला नहीं,हक़ीकत” !… पीएम मोदी पर हमला… नीतीश कुमार को पीएम बनाने की तैयारी में जुटी JDU…

Bihar Now

दरभंगा में राम विवाह झांकी पर पथराव, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे… 3 लोग घायल, छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका…

Bihar Now

तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को कोविड केयर सेंटर में किया तब्दील… नीतीश सरकार से उपयोग करने की अपील…

Bihar Now