Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों !.. बैंक से 12 लाख की लूट, हथियार के बल पर घटना को दिया अंजाम…

बिहार में अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है । अपराधियों ने तेघड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 28 किनारे अवस्थित पंजाब नेशनल बैंक से बारह लाख इक्कीस हजार पाँच सौ इक़्क़ाबन की लूट की है । साथ ही साथ अपराधियों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों के भी रुपए लूट लिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुल मिलाकर 5 की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे और सर्वप्रथम शाखा प्रबंधक रामानुज कुमार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया एवं इस लूट की बरी घटना को अंजाम दिया। लूट के क्रम में अपराधियों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों के साथ मारपीट भी की है ।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है । घटना की सूचना के बाद तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है । अब सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान करने के बाद पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में बेगूसराय जिले में लूट ,हत्या जैसे बड़ी वारदातों के कई मामले सामने आए हैं जिनमें अधिकांश मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं । इसलिए कहीं न कहीं पुलिस पर एक सवालिया निशान ही खड़ा हो रहा है और कहा जा सकता है कि बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और अपराधियों के मन से पुलिस का भय बिल्कुल ही समाप्त हो चुका है ।

 

Related posts

लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट, बनाया आरोपी.. 12 जुलाई को होगी सुनवाई..

Bihar Now

पटना के मेदांता अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों जांच के बाद नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु…

Bihar Now

Breaking: दरभंगा में एक MLC सहित 18 लोग कोरोना की चपेट में,प्रशासन आज ले सकती है बड़ा फैसला !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो