Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मौत का अस्पताल, सिस्टम पर सवाल ! … रेट लो, लाश लेकर अस्पताल से भागो… सुशासन के “खाकी” वर्दी का खौफनाक फरमान ! … जिम्मेदार कौन ?..

दरभंगा के आयकर चौक स्थित श्यामा सर्जिकल संस्थान में एक महिला जिसका नाम संध्या कुमारी पति गोविंद साह जो बाबू बड़ी के रहने वाले हैं। जिसका इलाज करें 2 दिनों से यहां चल रहा था अचानक आज सुबह करीब 5 बजे हॉस्पिटल की नर्स के द्वारा सुई दी गई सुई देने के बाद कुछ ही देर बाद मरीज की मौत हो गई।

परिजन ने बताया कि हॉस्पिटल स्टाफ की लापरवाही से मौत हुई है। और हॉस्पिटल के तरफ से बताया जाता है कि ₹1 लाख लो और लहास को सेट करो।

जब परिजन ने इसका विरोध किया तो हॉस्पिटल के द्वारा एंबुलेंस बुलाकर शव को जबरदस्ती गाड़ी में डाल दिया और जाने को बोला उसके बाद भी परिजन ने विरोध किया। तब नगर थाना प्रभारी को बुला लिया गया और पुलिस का धमकी देते हुए लाश को जाने दे मजबूर कर दिया… इस मामले पर अस्पताल प्रबंधन मौन है, वहीं पुलिस भी कुछ बोलने से बचती नजर आई…

दरभंगा का यह अस्पताल स्टोन व सर्जरी की अस्पताल है.. ऐसे में इलाज के दौरान एक महिला की अचानक मौत ने अस्पताल प्रबंधन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं  ?… इस अस्पताल के मुख्य प्रबंधक व डॉक्टर ब्रजेश मिश्रा इससे पहले भी सवालों के घेरे में रहे हैं…..  परिजन के आरोपों के मुताबिक, अस्पताल प्रबंधन के साथ पुलिस डेड बॉडी को जबरन और जल्दी अस्पताल से भेजने के लिए क्यों उतावला थी  ?… क्या मौत की वजह जानना परिजन का अधिकार नहीं ? … अस्पताल प्रबंधन ने मृतक की अचानक हुई मौत की वजह स्पष्ट क्यों नहीं की ?… मौत की वजह पर बवाल क्यों  ?…

ये तमाम ऐसे सुलगते सवाल हैं, जिसका जवाब अस्पताल प्रबंधन को देनी चाहिए  ….

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

मुजफ्फरपुर : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव आज, सुबह 7 बजे से मतदान शुरू …. EVM में कैद होगा जनता का फैसला !…

Bihar Now

आरजेडी नेता के यहां हुई हर्ष फायरिंग में बच्चे को लगी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

Big Breaking : लूटी स्कार्पियो बरामद, अपराधी फरार,तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो