Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीयस्वास्थ्य

अब मरीजों की परेशानी खत्म, DMCH में फिर से शुरू हुई डायलिसिस की सुविधा…

दरभंगा. डीएमसीएच मेडिसिन विभाग स्थित डायलिसिस यूनिट का एक मशीन ठीक हो गया है. इससे किडनी से संबंधित रोगियों की डायलिसिस फिर से शुरू हो जायेगी. शनिवार से मरीजों को यह सुविधा मिलने लगेगी.

विदित हो कि पिछले आठ दिनों से विभाग का मशीन खराब होने के कारण संबंधित रोग के मरीज व परिजनों को काफी परेशानी हो रही थी. डॉक्टरों के परामर्श के बाद संबंधित रोगियों को बाहर से डायलिसिस कराना पड़ता था. इसके लिये उनको करीब आठ हजार रूपया भुगतान करना पड़ता था. जो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिये परेशानी का सबब बना हुआ था. कई गरीब मरजी व परिजनों ने बेगैर डायलिसिस कराये वापस चले गये. लेकिन मशीन ठीक होने के बाद मरीज व परिजनों ने राहत की सांस ली.

सुबह आठ बजे से पांच बजे तक डायलिसिस की सुविधा
मेडिसिन विभाग स्थित डायलिसिस यूनिट में सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मरीजों का डायलिसिस किया जाता है. यूनिट में रोजाना तीन से चार मरीजों का डायलिसिस किया जाता है.

विदित हो कि टेक्नीशियन की कमी के कारण शाम बजे तक हीं मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल पाती है. टेक्नीशियन की कमी पुरा हो जाने पर मरीजों को 24 घंटे डायलिसिस की सुविधा मुहैया करायी जायेगी. इसे लेकर डीएमसीएच प्रशासन की ओर से प्रयास किया जा रहा है.

Related posts

Big Breaking : शिवहर के UCO बैंक लूट मामले में CCTV की तस्वीर आई सामने ,मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Live Casino Eps Einzahlung

Bihar Now

फिल्म इंडस्ट्री में ब्रांडिंग से बिहार का डंका बजा रहे बॉलीवुड के चाणक्य प्रभात चौधरी…

Bihar Now