Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BPSC 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 470 अभ्यर्थी हुए सफल…

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग ने 69 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. कुल 470 अभ्यर्थी इसमें सफल हुए हैं. जिसमें राजस्व सेवा, शिक्षा सेवा समेत अन्य कई पदों पर 361 उम्मीदवार सफल हुए हैं. वहीं सीडीपीओ में 10 उम्मीदवार सफल हुए हैं. वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी और समकक्ष में 98 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि पुलिस उपाधीक्षक परिचालन और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी में 1 उम्मीदवार सफल हुए हैं. यह वैकेंसी कुल 475 पदों के लिए निकली हुई थी.

रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट लिंक को क्लिक करना होगा. इसके बाद जिस पद के लिए अप्लाई किए हैं, उसे ओपन करके चेक कर सकते हैं.

 रिजल्ट का पीडीएफ ओपन हो जाएगा इसके बाद अभ्यर्थियों को रोल नंबर डालकर चेक करना है कि वह सफल हुए हैं अथवा नहीं. रिजल्ट खुलने के बाद रिजल्ट के पीडीएफ कॉपी को सेव करके भी रख सकते हैं. इसके अलावा रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करके भी अपना रोल नंबर उसमें चेक कर सकते हैं.

 गौरतलब है कि, 69 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के मेंस में 1295 अभ्यर्थी सफल हुए थे जिनका 31 अक्टूबर तक इंटरव्यू संपन्न हुआ. इनमें से 470 सफल हुए हैं. जिसमें पुलिस उपाधीक्षक परिचालन और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी के तीन पद में सिर्फ एक पर अभ्यर्थी सफल हुए हैं और दो रिक्त रह गया है.

Related posts

लालू यादव चाहें तो मुझे गोली मरवा दें, सबसे अच्छा यही होगा… सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान…

Bihar Now

अमित शाह पर JDU का जवाबी हमला…”सत्य के फर्जीवाड़ा का Ph.D हैं अमित शाह, गैर जिम्मेदाराना तरीके से बिहार के छवि को कर रहें बदनाम” …

Bihar Now

“मनी फॉर जॉब स्कीम के तहत की गई है शिक्षक नियुक्ति”, मांझी का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप… उच्चस्तरीय जांच की मांग की….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो