Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में NDA का परचम लहराया: रंजीत झा…

बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि बिहार उपचुनाव के आज के परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बिहार में मजबूती के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। राज्य में एक्सप्रेसवे बन रहे हैं और आधारभूत संरचनाओं का तीव्र विस्तार हो रहा है। बिहार ने वह समय भी देखा है जब जंगलराज के कारण बहन-बेटियों को घर से बाहर निकलने में भय लगता था। लेकिन नीतीश कुमार के प्रयासों से बिहार उस अंधकार से बाहर निकलकर विकास के मार्ग पर अग्रसर हुआ है। आज विकास की रौशनी राज्य के हर कोने में पहुंच चुकी है।

झा ने कहा कि नीतीश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग और हर जाति को मिल रहा है। यही कारण है कि इस उपचुनाव में सारे राजनीतिक समीकरण ध्वस्त हो गए और एनडीए ने चारों सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

उन्होंने बेलागंज सहित बिहार की चारों सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों को मिली प्रचंड जीत के लिए राज्य की जनता का हृदय से आभार प्रकट किया।

Related posts

अब मरीजों की परेशानी खत्म, DMCH में फिर से शुरू हुई डायलिसिस की सुविधा…

Bihar Now

गरीबों को शराब पीने वाले बयान पर मांझी को मिला JDU विधायक का साथ !…

Bihar Now

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद.. दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप से 9 लाख की लूट, मौके से फरार हुए अपराधी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो