Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना पीएमसीएच से नवजात की चोरी, CCTV में बच्चे को ले जाती दिखी महिला… जांच में जुटी पुलिस…

बिहार की राजधानी पटना से बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। जिले के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के प्रसूति वार्ड से 12 दिन के नवजात बच्चे की चोरी हुई है। सीसीटीवी फुटेज में 2 महिला बच्चे को चोरी कर ले जाती दिख रही हैं।

पुलिस महिलाओं की पहचान करने में जुट गई है। बच्चे की चोरी से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद परिजन आक्रोशित हैं। वहीं पीएमसीएच में लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्चे के चोरी होने के वीडियो ने सभी को सकते में डाल दिया है।

जानकारी के अनुसार मामला पटना के पीएमसीएच के प्रसूति विभाग का है, जहां इलाजरत महिला के बच्चे को चोरों ने गायब कर दिया है। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि किस तरीके से महिला मुंह पर मास्क लगाई हुई है और बच्चे को उठाकर फोन पर बात करते हुए चुपके से लेकर फरार हो गई।

हालांकि इस सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि बिहार नाउ नहीं करता है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर से देखा जा सकता है कि किस तरीके से महिला नवजात बच्चे को प्रस्तुति विभाग से चोरी कर फरार हो गई।

बताया गया है कि पीएमसीएच से 12 दिन पहले नवजात शिशु का जन्म हुआ था। महिला अभी भी प्रसूति विभाग के आईसीय में इलाजरत है।

उसकी जगह पर नवजात बच्चे की नानी उस ऐप पर पढ़ें कर रही थी, लेकिन अचानक मंगलवार की सुबह एक महिला द्वारा बच्चे को चुरा लिया गया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने बाद पटना पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है।

Related posts

IIT जेईई मेंस में “ओमेगा” का रिजल्ट रहा पुनः सर्वश्रेष्ठ, नितेश आनंद ने लहराया परचम …

Bihar Now

हाजीपुर जेल में गैंगवार,एक कैदी की पीट पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

उप मुखिया पति की हत्या, धर से गायब मिला सिर, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो