Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

दिल्ली में बिहार सरकार की ओर से कहां कहां करवाई जा रही है भोजन ?

बिहार के हज़ारों लोग हो रहे लाभान्वित*

*प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध*

*नई दिल्ली, बुधवार, 08, अप्रैल, 2020*: मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार के निदेश पर आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम हेतु लॉकडाउन के कारण दिल्ली में बिहार राज्य के श्रमिकों के लिए दस केंद्रों पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। दोपहर के भोजन की व्यवस्था 12 बजे से 2 बजे तक और रात्रि भोजन की व्यवस्था संध्या 7 बजे से 9 बजे तक की गयी है। सरकार द्वारा बिहार फाउंडेशन के तत्वाधान में निम्न केंद्रों पर भोजन का प्रबंध किया गया है:-

1- *बदरपुर- मीठापुर चौक, पुलिस चौकी के पास, गोल चक्कर पर, परशुराम मंदिर के सामने दिल्ली-110044*

2- *सोनिया विहार- E3/47 गली न 3, चौथा पुस्ता, दिल्ली-110090*

3- *पालम कॉलोनी- F ब्लॉक, शास्त्री पार्क, राज नगर-2, न्यू दिल्ली-110007*

4- *आया नगर- C-1 ब्लॉक, फेज़-4, कलिंगा स्कूल, H ब्लॉक, हेरिटेज पब्लिक स्कूल के पास, ज़िला-महरौली- 110047*

5- *किरारी- T ब्लॉक G ब्लॉक प्रेम नगर, नई दिल्ली 110086*

6- *शकरपुर- B-56, साउथ गणेश नगर*

7- *शकरपुर- काली मंदिर, गणेश नगर काम्प्लेक्स*

8- *बुरारी- हाउस न 707, G-3, B- ब्लॉक, जनता विहार, मुकुंदपुर Extn, पार्ट 1*

9- *बुरारी- हाउस न.4, गली न.29, बंगाली कॉलोनी*

10- *गोविंदपुरी- गली न.1308/2, गोविन्दपुरी, नई दिल्ली, 110019*

प्राप्त सूचना के अनुसार आज दोपहर के भोजन की व्यवस्था का *9,137(नौ हज़ार एक सौ सैंतीस)* लोगों ने लाभ उठाया। दोपहर एवं रात्रि के भोजन से दिनांक 07.04.2020 को *18,337 (अठारह हज़ार तीन सौ सैंतीस)* लोग लाभान्वित हुए। *राहत वितरण केंद्रों पर सामाजिक दूरी एवं स्वच्छता के मापदंडों का पूर्णतः पालन किया जा रहा है।*

सूचना प्रदान एवं प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर *(011-23792009, 011-23014326, 011-23013884)* एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम न. *0612-2294204, 2294205* पर कॉल किया जा सकता है।

Related posts

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर बिहार में सियासी संग्राम !… JDU ने किया बहिष्कार, बीजेपी ने किया प्रहार …

Bihar Now

Popular Pokies Free Signup Bonus No Deposit

Bihar Now

SSP और DM के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव, नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा सचिव को भेजा नोटिस…

Bihar Now