Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

बिहार सरकार ने जारी की गाइडलाइंस,कोरोना से नॉन वेज का नहीं है कोई कनेक्शन…

बिहार सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि लॉकडाउन के दौरान मांसाहार भोजन खाने पर कोई रोक नहीं है। पशुपालन विभाग ने साफ़ कर दिया है कि मांस, मछली, मटन हो या अण्डा इसका सेवन करिए। विभाग के सचिव एन.सरवण ने कहा कि कोरोना और बर्ड फ्लू को लेकर डरने की कोई ज़रूरत नहीं है।

बिहार के पशुपालन सचिव एन सरवण ने आज बताया कि कृषि और पशुपालन क्षेत्र लॉकडाउन से बाहर रहेंगें. मांस-मछली की दुकानें खुली रहेंगी। पशुओं के चारा और कृषि से जुड़े हुए सामग्री के लाने ले जाने पर रोक नहीं रहेगी। कोरोना वायरस का संक्रमण मांस मछलियों से जुड़ा हुआ नहीं है। पशुपालन सचिव ने बताया कि भारतीय पॉल्ट्री अभी खाने के लिए सुरक्षित हैं ऐसे में कोरोना संक्रमण के दौरान मांस मछली खाने में कोरोंना संक्रमण का कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य संरक्षण एवं मानक प्राधिकरण की रिपोर्ट है कि 100 डिग्री के ऊपर खाना बनाने पर कोई भी वायरस बैक्टीरिया नहीं जिंदा रह पाता। 70 डिग्री पर ही सभी वायरस और बैक्टीरिया मर जाते हैं। सरवन ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर जो भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं खाल कर मांस मछलियों को कोरोना से जोड़कर वो गलत है।

पशुपालन सचिव ने बताया कि सुधा के दूध सहित तमाम सामग्री की दुकानें अब रात आठ बजे तक खुली रहेंगी। इसके साथ ही मांस-मछली का दुकानें भी खुली रहेंगी लेकिन सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करना होगा।

Related posts

Big Breaking : गोलियों की गूंज से दहला दरभंगा, मंदिर में घुसकर पूजारी को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, एक श्रद्धालु घायल…पुलिस की कार्यशैली पर सवाल ?…

Bihar Now

वैशाली में आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस …

Bihar Now

KMS Knowledge Services की अनोखी पहल, बच्चों के लिए Digital Platform के जरिए 5 जून को Debate कार्यक्रम…

Bihar Now