Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहार

“शराबी” पिता के कारनामे का सूत्रधार बना पुत्र, सूचना पर नशे की हालात में पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बेगूसराय में शराबी पिता से परेशान पुत्र ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने शराबी पिता को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। घटना मुफस्सिल थाना के सूजा भर्रा गांव की है। बताया जाता है कि सुजा भर्रा गांव निवासी जयपाल प्रसाद गुप्ता शराबबंदी के बावजूद आये दिन शराब पीकर परिजनों के साथ मारपीट और गाली गलौज करते रहता था।

आज दिन में भी जब वह शराब के नशे में घर पंहुचा और पुत्र के साथ मारपीट करने लगा। पिता के शराब के नशे में मारपीट से परेशान पुत्र अभिषेक कुमार ने इसकी शिकायत मुफस्सिल थाना पुलिस से की। पुलिस ने सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस गिरफ्तार जयपाल का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई जहां नशे में होने की पुष्टि हुई। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि यह शराबबंदी के जागरूकता का फल है कि परिजन भी अब शराब पीने पर शिकायत कर रहे हैं। आज पुत्र के शिकायत पर शराबी पिता को गिरफ्तार किया गया है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

“बांझ क्या जाने परसौती का हाल “… नीतीश कुमार के साथ गिरिराज सिंह पर गरजे पप्पू यादव….

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने बिहार लघु उद्यमी योजना का किया शुभारंभ, पोर्टल का भी किया लोकार्पण…

Bihar Now

नए पैटर्न पर आधारित BPSC का मैन्स परीक्षार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा – डॉ .कृष्णा सिंह….

Bihar Now