Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहार

डबल हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार…

बेगूसराय में रंगदारी नहीं देने पर सड़क निर्माण कंपनी के दो कर्मचारियों की हत्या मामले में पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। दरअसल बछवारा थाना के भरौल गांव में मुख्यमंत्री सड़क ग्राम योजना से बन रहे कंस्ट्रक्शन साइट पर अपराधियों ने हमला कर जेसीबी चालक और मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी थी ।

इस मामले में तेघड़ा डीएसपी आशीष आनंद के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने समसा गांव निवासी संजीव कुमार और भुल्ला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल, चार कारतूस बरामद किया है। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि इलाके का बदमाश मोनू कुमार ने रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग कर दो कर्मचारियों की हत्या कर दी थी।

गिरफ्तार संजीव ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और अपने साथियों का नाम बताएं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताते चलें कि उक्त ठेकेदार के द्वारा बेगूसराय में लगभग 20 से 25 करोड़ का काम अलग-अलग क्षेत्रों में किया जा रहा है बदमाशों ने सभी कामों में से 5% रंगदारी के रूप में मांग की थी हत्या से पहले 1 सप्ताह पूर्व भी बदमाशों ने रंगदारी की मांग को लेकर सड़क निर्माण कंपनी स्थल पर फायरिंग कर दहशत की थी जिसके बाद से काम बंद था, लेकिन कम शुरू करते ही बदमाशों ने 2 कर्मचारियों की हत्या कर दी।

एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा दे दी गई है ठेकेदार से भी कहा गया है कि वह काम शुरू करें पुलिस उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

मुख्यमंत्री को‌ कौन खिला रहा जहरीला पदार्थ ?… “नीतीश के करीबी उनके दुश्मन, खिलाया जा रहा जहरीला पदार्थ’, जीतन राम मांझी का बड़ा दावा…

Bihar Now

बड़ी खबर: जमात में भाग लेने सुपौल आए 5 दिल्ली के और एक मोतिहारी के मौलवी को किया गया आइसोलेट, जांच शुरू…

Bihar Now

राहुल गांधी पहुंचे दरभंगा एयरपोर्ट , कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और कांग्रेस के बीच ठनी … अब क्या होगा ?.

Bihar Now