Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“चूहे बिहार छोड़ें या चूहासन करने वाले बिहार छोड़ें” ?…

ट्वीटर के जरिए नीतीश पर जोरदार हमला…

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने वर्तमान सीएम नीतीश कुमार पर एक बार फिर से ट्वीट कर हमला बोला है। इस बार पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा है चूहे बिहार छोड़ें या चूहासन करने वाले छोड़े?

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा होने में अभी वक्त है लेकिन लालू परिवार लगातार सीएम नतीश पर ट्वीट और पोस्टर के जरिए हमला कर रही है। राबड़ी देवी ने इस बार ट्वीट कर चूहे का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे बिहार में दहार आवे, अपराधियन के बोलबाला होखे, शराब चोरी होखो, अ दवाई भ्रष्टाचरियन के भेंट चढ़ जाए, आ ओकरा पर से हजारों करोड़ों के नवनिर्मित डैम टूट जाए, फलाना हो, ढिमकाना हो, कुछो हो इ नीतीश जी हमरा के ही दोषी बनईहें।
बिहार के चूहों ने नियोजित शिक्षकों के फाइलों को क्या कुतरा, बिहार में फिर से चूहों पर पॉलिटिक्स की फाइल खुल गयी है।अब तो बिहार के चूहे बिहार के सीएम नीतीश कुमार से डरकर अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर बिहार से पलायन कर रहे हैं। चूहों का कहना है कि बिहार में कुछ भी होगा तो हमें ही दोषी ठहराया जाएगा। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के ताजा ट्वीट में कुछ इसी अंदाज में चूहों के जरिए नीतीश पर करारा हमला बोला गया है।

Related posts

Breaking : “सु”शासन राज में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल ? …

Bihar Now

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने एक खास वर्ग पर बोला हमला…कहा – कुकर्म हमलोग नहीं, “यादव” व राजद करता है…

Bihar Now

शिक्षकों की हड़ताल तुरंत समाप्त करने की सरकार से पूर्व विधान पार्षद की मांग…

Bihar Now