Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहार

घर में लटका मिला छात्र का शव…हत्या या आत्महत्या ?

सहरसा :- सदर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी वार्ड 34 में रहकर इंटर की पढाई करने वाला छात्र किशन मिश्रा ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। अपनी प्रेमिका को सुबह ज्यादा मत रोना ये अंतिम मैसेज व्हाट्सएप पर देने के बाद सुखासन मधेपुरा निवासी किशन मिश्रा ने गमछे को फाँसी का फंदा बना कर लटक गया। मृतक के सम्बंध में पता चला कि मधेपुरा के सुखासन गाँव निवासी किशन कैलाशपुरी स्थित मकान में रह कर पढाई कर रहा था।

रविवार को अपने रुम पार्टनर रौशन को साथ सोने से मना कर दिया और अकेले रुम बंद कर सो गया। सोमवार की सुबह लॉज के छात्र ने किशन को कई बार आवाज दी लेकिन जब किशन नहीं उठा तो उन लोगों ने जबरदस्ती दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर किशन फांसी पर झूल रहा था और गले में गमछा था। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना परिजन और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने छानबीन शुरू किया। वहीं मृतक के पिता संतोष मिश्रा ने हत्या की आशंका जाहिर कर डाग स्क्वायड मंगाने का आग्रह किया। थानाध्यक्ष राजमणि ने डाग स्क्वायड मंगवाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

उक्त मामले के सम्बंध में सदर थानाध्यक्ष रजमणि ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है और मामला प्रेम प्रसंग से जुडा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज तफ्तीश में जुट गई है।

रितेश हन्नी बिहार नाउ सहरसा

Related posts

लैंड सर्वे को लेकर विभाग का आदेश, सर्वे के दौरान जमीन मालिक की मौजूदगी अनिवार्य नहीं…

Bihar Now

कोरोना के खौफ के बीच बेखौफ होकर शराब पार्टी में मशगूल हैं “नीतीश कुमार” के “नेता” जी ?…

Bihar Now

समस्तीपुर में घर में घुसकर शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, एक सप्ताह पहले ही मृतका के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर जताई थी अनहोनी की आशंका !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो