Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

फिर चली गोली,सरेआम अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती…

सहरसा – जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लूटपाट के उद्देश्य से टैम्पू चालक मनोज मेहता को मारी गोली। आनन-फानन में परिजनों के सहयोग से जख्मी टेम्पु चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

सदर अस्पताल के डॉ० एस• के• आजाद ने बताया कि फिलहाल मरीज की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि शरीर के दो जगह को छू कर गोली निकल गई। जख्मी टैम्पू चालक मनोज मेहता सौरबाजार थाना क्षेत्र के कचरा गांव का निवासी है।

इधर सरेआम गोलीबारी की घटना मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुँचकर पुरे मामले के तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

रितेश हन्नी बिहार नाउ सहरसा

Related posts

दरभंगा में सुशील मोदी के संबोधन के दौरान ऑडिटोरियम में लगी आग, थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का बना माहौल….

Bihar Now

कोरोना संकट के बीच संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी…

Bihar Now

सुशील मोदी के बयानों से निराशा और सरकार की अक्षमता जाहिर, मुख्यमंत्री बताएं कि छात्रों व श्रमिकों को लाने के लिए क्या है योजना – प्रेम चंद्र मिश्रा

Bihar Now