Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना संकट के बीच संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी…

जिले में संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। इस कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल की वजह से मरीजों के इलाज में भी भारी अनियमितता देखी जा रही है ।

दरअसल संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर 21 जुलाई से हड़ताल पर हैं। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि 2019 से उनके वेतन में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है । साथ ही साथ कोरोना काल मे सरकार के द्वारा कहा गया था कि 1 महीने का अतिरिक्त वेतनमान दिया जाएगा लेकिन अतिरिक्त वेतनमान तो दूर नियमित वेतनमान भी समय से नहीं दिया जा रहा । इतना ही नहीं स्वास्थ्य कर्मी जान जोखिम में डालकर कोरोना मरीजों की सेवा करते हैं लेकिन उनके परिवार के लिए सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की घोषणा नहीं की गई ।

स्वास्थ्य कर्मियों का मांग है कि उनकी सेवा को नियमित किया जाए साथ ही साथ किसी अनहोनी घटना के बाद 25 लाख का इंश्योरेंस किया जाए जिससे कि विपत्ति के समय उनके परिवार सुरक्षित रह सकें । स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि इस बार सरकार के द्वारा अगर सार्थक कदम नहीं उठाए गए तो उन लोगों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
बर – स्वास्थ्थ्थ्थ्थ्थ – स्स्थ्य््य्य्य्य प्रााा

Related posts

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय !… पूरी आपबीती, पीड़ित की जुबानी, जान जोखिम में डाल मिली सिद्धि…

Bihar Now

समस्तीपुर में बड़ा हादसा, शांति नदी में पलटी नाव, 4 लोगों का शव बरामद, बांकी 3 लोगों की तलाश जारी…

Bihar Now

Real Australia Deposit Casino Pokies

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो