Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

समस्तीपुर में बड़ा हादसा, शांति नदी में पलटी नाव, 4 लोगों का शव बरामद, बांकी 3 लोगों की तलाश जारी…

समस्तीपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक नाव शांति नदी में पलट गई। शुक्रवार की रात हुई इस दुर्घटना के बाद 7 लोग लापता थे जिनमें से चार का शव बरामद कर लिया गया है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक नाव पर एक दर्जन लोग सवार थे।

यह हादसा समस्तीपुर जिले के चकमेहसी ढाला के पास हुआ। शांति नदी में लोगों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से 4 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है जबकि 7 लोग बीती रात से लापता थे। काफी मशक्कत के बाद अबतक 4 लोगों का शव निकाला जा सका है। जानकारी के मुताबिक चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव के लोग नाव पर सवार होकर चकमेहसी थाना ढ़ाला से गांव की ओर जा रहे थे कि तटबंध से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर तेज आंधी उठने के कारण नाव अचानक नदी में पलट गई। जिसके कारण नाव पर सवार लोग पानी में डूब गए।

जब आसपास के लोगों ने नाव को डूबते देखा तो शोर मचाया जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से 4 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। सूचना मिलते ही चकमेहसी थानाध्यक्ष चंद किशोर टूडू स्थानीय गोताखोरों के साथ घटनास्थल के पास पहुंच कर लोगों की तलाश में जुट गए। लेकिन रात होने की वजह से बाकी लोगों को निकालने में परेशानी हुई। अब हादसे में मारे गए लोगों का शव निकाला जा रहा है..

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

New Zealand Top Pokie Machines

Bihar Now

बाल बाल बचे मोतिहारी के DM व SP… एक्सिडेंट में डीएम के ड्राइवर सहित दो जवान घायल…

Bihar Now

बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, पटना से पूर्णिया तक हिली धरती…. तिब्बत में भूकंप का तीव्रता 7.1…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो