Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

दरभंगा के चनौर गांव पहुंचे मदन मोहन झा, मृतक केशव चौधरी के परिजनों से की मुलाकात, कहा – दोषियों पर किसी सूरत में हो उचित कार्रवाई…

दरभंगा :शुक्रवार देर शाम बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र के चनौर गांव पहुंचे.. मदन मोहन झा चनौर गांव के मृतक केशव चौधरी के परिजनों से मिलने चनौर गांव पहुंचे.. जहां उन्होंने मृतक के दादा, मां सहित परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली..

मृतक के परिजनों से मिलकर मदन मोहन झा ने परिवार को सांत्वना देने के साथ साथ हर संभव न्याय दिलवाने की बात कही.. उन्होंने कहा कि केशव चौधरी की निर्मम हत्या के दोषियों को किसी हाल में सजा मिलनी चाहिए.. इस मौके पर मृतक के दादा ने मदन मोहन झा कुछ मोबाइल में मौजूद कुछ साक्ष्य भी दिखाए..

बता दे कि दरभंगा के चनौर गांव में 18 जुलाई 2021 को केशव चौधरी की निर्मम हत्या कर आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई थी.. मृतक के दादा के मुताबिक, बाइक लगाने की विवाद में केशव चौधरी की घर में घुसकर हत्या उस वक्त कर दी गई जब उसके घर में कोई मौजूद नहीं था… इस केस के तमाम आरोपी मृतक के गांव के ही हैं…

मृतक के दादा का आरोप है कि इस गांव में ब्राहमण की संख्या काफी कम है और ये गांव यादव बहुल्य गांव है ऐसे में गांव के यादव दबंग की तरह उनके पोते की हत्या कर दी…

गौरतलब है कि मनीगाछी का चनौर गांव दरभंगा ग्रामीण क्षेत्र में आता है और यहां के मौजूदा आरजेडी विधायक ललित यादव हैं.. ऐसे मृतक के दादा का आरोप है कि गांव के यादवों यानी आरोपियों को विधायक का संरक्षण प्राप्त है इसलिए ये लोग गांव में दबंगई करता है…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

 

Related posts

Breaking : तमिलनाडु के Ex-DGP करुणा सागर को बनाया गया RJD का राष्ट्रीय प्रवक्ता … चितरंजन गगन सहित पार्टी के तमाम नेताओं ने दी बधाई…

Bihar Now

IGIMS पटना में बवाल, आपस में भिड़े डॉक्‍टर और मरीज के परिजन… बवाल के बीच डॉक्टर ने बंद किया OPD

Bihar Now

पुल की रेलिंग से नदी मेंं गिरा युवक , खोज मे जुटी एनडीआरएफ की टीम .

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो