Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहरसा में सनसनी, खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, लॉक डाउन के बीच पुलिस चौकसी की खुली पोल !…

सहरसा -बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस के लाख चौकसी के बाद भी अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे है। ताजा मामला सहरसा जिला का है जहां बेखौफ अपराधियों ने 18 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के पशुपालन कॉलोनी का पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में की गई है जो सत्तरकटैया प्रखंड के जरसेन गांव वार्ड न0-10 का रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार अंकित कुमार स्टेट लेवल कबड्डी का खिलाड़ी था और सहरसा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। जिसकी बीती रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और घटना स्थल पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के हाथ से जिन्दा कारतूस और मैगजीन भी बरामद किया है।

वहीं मृतक के भाई ने रौशन कुमार नामक तथाकथित दोस्त और उनके अन्य साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसडीपीओ प्रभकार तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताया कि मौके से एक बाइक बरामद की गई है। बाइक चलाने वाले युवक की पहचान कर ली गई है और घटना में शामिल कुछ संदिग्घ लोगों को हिरासत में लेकर मामले जांच की जा रही है। उन्होंने ने जल्द ही मामले का उद्भेदन करने का दावा करते हुए घटना में शामिल सभी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है।

  • बी एन सिंह पप्पन,क्राइम हेड, बिहार नाउ,सहरसा

Related posts

समय पर प्रश्नपत्र नहीं मिलने से नाराज छात्राओं का बवाल, परीक्षा रद्द…

Bihar Now

Staatliche Spielbanken Bern

Bihar Now

बिहार में बनेगी भाजपा की सरकार, नरेन्द्र मोदी तीसरी बार बनेंगे पीएम- सम्राट चौधरी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो