Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Big Breaking : हथियार के बल पर दुकान में करोड़ों की लूट, खुलेआम बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !…

बेगूसराय में लॉकडाउन खुलते ही अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है । अपराधियों ने हथियार के बल पर एक जेवर दुकान से लाखों के जेवरात लूट लिए । घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघड़ा बाजार की है ।

अपराधियों के द्वारा लूट की वारदात महज थाना से 500 मीटर की दूरी पर दिन के 2:30 से 3:00 के बीच दी गई । लूट के दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी की ,गनीमत यह रही कि दुकानदार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा भी बरामद किया हैं । अपराध की इस घटना के बाद जहां लोगों में दहशत का माहौल है वही लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

बेगूसराय जिले का तेघड़ा थाना क्षेत्र का तेघड़ा बाजार उस वक्त गोलियों की तरतराहट से गूंज उठा जब दो बाइक पर छह की संख्या में बाइक सवार अपराधि हरिहर बाबु कि सोने चांदी की दुकान के सामने आ धमके एवं अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी । घटना के वक्त जहां दो अपराधी बाहर गोलीबारी कर रहे थे वही चार अपराधी दुकान के अंदर घुस गए और दुकान में रखे लाखों के जेवरात समेट लिए। जेवरात लेकर अपराधी बाहर रखे बोरे में बंद कर बाइक पर सवार हुए और हथियार लहराते एवं गोलीबारी करते फरार हो गए । इस दौरान स्थानीय दुकानदारों के द्वारा छिपकर रोडे भी बरसाए गए लेकिन अपराधियों के द्वारा गोली चलाने की वजह से दुकानदार सामने नहीं आए। अपराधियों की यह सारी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिनदहाड़े इस वारदात से जहां पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं वही स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त है ।

हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की बिनाह पर जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है। लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस अपनी मुहिम में कब तक कामयाब हो पाती है ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

राय

Related posts

‘पैसे कहां से आएंगे?’ सरकार की धड़ाधड़ घोषणाओं पर बोले तेजस्वी यादव, भ्रष्टाचार पर भी सवाल…

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बेरोजगारों को मिलेगा भत्ता…

Bihar Now

एक्शन मोड में “नीतीश” के प्रशासन !.. पटना में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर आलाधिकारियों की बड़ी बैठक, मिशन मोड में कार्रवाई करने के दिए निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो