Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना से बड़ी खबर: सफारी गाड़ी ने ऑटो और बाइक सवार को रौंदा, कई लोग घायल, मदद के लिए सामने आए पप्पू यादव

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटना के जगदेव पथ के पास सफारी गाड़ी ने ऑटो और बाइक सवार को रौंद डाला। इस हादसे में कई लोग घायल हो गये हैं। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जब यह हादसा हुआ तब पूर्णियां के सांसद पप्पू यादव इस सड़क से ही गुजर रहे थे।

उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी से सभी को अस्पताल भेजा। सफारी चलाने वाला व्यक्ति नशे में धुत था। इस घटना के बाद भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने खुद टेम्पू में फंसे युवक को बाहर निकालने में मदद की। वो टेम्पू पर चढ़ गये और धक्का देने लगे ताकि फंसे युवक को बाहर निकाला जा सके। लोगों ने भी गाड़ी में फंसे युवक को निकालने का प्रयास किया।

पटना के जगदेव पथ में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक सफारी गाड़ी ने ऑटो और बाइक को बेरहमी से रौंद डाला। पप्पू यादव ने कहा कि मैं एक समारोह से लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक मंजर मेरी आंखों के सामने घटा। चीख-पुकार मच गई, घायल तड़प रहे थे, लेकिन वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने में व्यस्त थे, कोई भी तत्काल मदद के लिए आगे नहीं आया। किसी का खून बह रहा हो, कोई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हो, और हम सिर्फ तमाशबीन बनकर कैमरे में यह दर्द कैद करने में लगे रहें—यह समाज के लिए बेहद शर्मनाक और चिंता का विषय है।

पप्पू यादव ने कहा कि यह बिहार की तथाकथित शराबबंदी का सच है, जो सिर्फ कागजों पर लागू है लेकिन हकीकत में गाड़ियों के पहियों तले लोगों की जिंदगी कुचल रही है। नशे में धुत्त एक लापरवाह इंसान ने न जाने कितने परिवारों को रोने पर मजबूर कर दिया।

हमने तत्काल घायलों की मदद की, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि हमारी बेपरवाह व्यवस्था और समाज की संवेदनहीनता का आईना है। क्या अब भी हम सिर्फ मूकदर्शक बने रहेंगे, या आगे बढ़कर पीड़ितों की मदद करेंगे? सोचिए, कल यह हादसा आपके अपनों के साथ भी हो सकता है।

Related posts

नीलेश मुखिया का शव पटना पहुंचते ही भड़का आक्रोश,आक्रोशित समर्थकों ने काटा जमकर बवाल, कई वाहनों में की जमकर तोड़फोड़…

Bihar Now

बिहार मानसून अपडेट बक्सर, भागलपुर, पटना में खतरे के निशान से ऊपर गंगाः आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट; आकाशीय बिजली से 5 की मौत

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो