Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक युवक का शव मिलने से सनसनी, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप !…

बेगूसराय में ससुराल में एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के नवटोल गांव की है । उक्त मामले में जहां मृतक के परिजन ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं वही मृतक के ससुराल पक्ष के लोग युवक के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं । फिलहाल पुलिस मामले को दर्ज कर सारे बिंदुओं पर जांच में जुट गई है ।
– दरअसल समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के शेरपुर धेपुरा निवासी राजीव चौधरी मंगलवार को ही अपने ससुराल मंसूरचक थाना क्षेत्र के नवटोल आए थे और आज उनके परिजनों को राजीव चौधरी के द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी गई। मृतक के भाई जय राम चौधरी ने बताया कि मृतक राजीव चौधरी की पत्नी का चरित्र ठीक-ठाक नहीं है और वह कुछ दिन पूर्व भी एक दूसरे युवक के साथ कहीं अन्यत्र चली गई थी ।

परसों जब उनका भाई राजीव चौधरी ससुराल आया है तो अनुमान लगाया जा रहा है किसी बात को लेकर मृतक राजीव चौधरी एवं उनकी पत्नी अनीता देवी के बीच नोकझोंक हुई थी और इसी की वजह से मृतक की पत्नी एवं उसके सास-ससुर एवं साले ने मिलकर राजीव चौधरी की हत्या कर दी तथा इसे साक्ष्य छिपाने के लिए आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है । मृतक के सीने पर गहरे जख्म के निशान भी पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस सारे मामले की जांच में जुट गई है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
ई

Related posts

मनीष वर्मा ही होंगे नीतीश के बाद JDU में नंबर-2 ?… मनीष वर्मा को नीतीश कुमार ने बनाया राष्ट्रीय महासचिव…

Bihar Now

Breaking : पूजा में DJ बजाने को लेकर चली गोली, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक को लगी गोली…

Bihar Now

लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन, ग्रामीण इलाकों में जांच बढ़ाने की जरूरत – कांग्रेस

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो