मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को घर से बुलाकर प्रेमी ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान मनचलों ने एक वीडियो बना लिया और किशोरी को घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी दी। कहा कि यह बात किसी को बताया तो वीडियो को वायरल कर देंगे।
मामला सामने आने के बाद मनियारी थाने की पुलिस ने वरीय पुलिस अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया। जिसके बाद ग्रामीण एसपी विद्या सागर, एसडीपीओ टू और FSL की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि वह घर में अकेली थी। तभी गांव का एक युवक अपने दोस्तों के साथ में आया और मुझे बाहर बुलाकर घर के पीछे ले गया और बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
