Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नक्सली पर नकेल कसने की कवायद, नामजद नक्सली के घर छापेमारी,दो गिरफ्तार…

मुंगेर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनु महाराज के निर्देशन में लखीसराय, जमुई और मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में प्रभावी नक्सलरोधी अभियान चल रहा है। इसमें लखीसराय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार एवम जमुई और मुंगेर के पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिले में निर्देशन कर रहे हैं। तीनों जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) इसका नेतृत्व कर रहे हैं।

अभी दो दिन के विशेष अभियान में लखीसराय अपर पुलिस अधीक्षक अभियान अमृतेश कुमार के नेतृत्व में श्रृंगी ऋषि धाम , बांकुरा , बरमसिया , काशी टोला, शीतला टोला, कानिमोह , हनुमान स्थान , दुग्धम , हदहदिया, मनियारा और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इसमें CRPF 131 BN की दोनों कम्पनियाँ सहायक कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।
इसी तरह मुंगेर और जमुई के नक्सल क्षेत्रों में जमुई के अपर पुलिस अधीक्षक अभियान सुधांशु कुमार और मुंगेर के अपर पुलिस अधीक्षक अभियान राज कुमार राज ने चोरमारा, गुरमाहा, बरहट,नारकोल, कारमेघ और संबंधित इलाकों में अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिला पुलिस के साथ CRPF , कोबरा, SSB , अभियान दल और STF ने हिस्सा लिया।

(1) गिरफ्तारी-

इसमें चानन थाना कांड संख्या – 86/20 दिनांक – 04/08/20 धारा 364 A, 34 IPC और 16, 18 ,20 UPA एक्ट की अभियुक्त मंगरी देवी को चोरमारा से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त का विवरण-
मंगरी देवी
W/O बालेश्वर कोडा
चोरमारा , थाना – बरहट , जमुई।
इसे चोरमारा से गिरफ्तार किया गया है और अग्रिम न्यायिक कार्यवाही के लिए भेजा जा रहा है।

(2) कुर्की-
ग्राम चोरमारा , थाना – बरहट , जमुई में कुख्यात नक्सली अर्जुन कोडा और बालेश्वर कोडा के घर की कुर्की की गई।

इसके अलावा सभी नामजद अभियुक्तों के घर पर रेड किया गया । इसके अतिरिक्त पुलिस की टीमें नक्सल समर्थकों को भी अपने राडार पर रखी है और उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

बिहार में बस में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पटना से बेतिया जा रही बस में लड़की से दुष्कर्म … ड्राइवर सहित दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ! ..

Bihar Now

Big Breaking : नालंदा में दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत…मौत से आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों को किया आग के हवाले…सीएम ने व्यक्त की शोक संवेदना, दिया अनुग्रह अनुदान राशि देने का निर्देश..

Bihar Now

कैसे आतंक के दम पर गैर कानूनी धंधों का खड़ा किया सम्राज्य ?… पढ़िए, वेब सीरीज “जरासंध” की पूरी कहानी !….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो