Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मंत्री जी की पहले ही दिन भारी बेइज्जती, प्रधान सचिव का करते रह गए इंतजार, चपरासी ने दिया गुलदस्ता, पानी पानी हुए मंत्री जी… कार्रवाई करने की कही बात…

बीजेपी के एक नव नियुक्त मंत्री आज जब अपने विभाग में पदभार ग्रहण करने गये तो प्रधान सचिव का इंतजार करते ही रह गये. काफी देर तक प्रधान सचिव का इंतजार किया, लेकिन वे नहीं आयीं. बेचारे मंत्री जी को चपरासी के हाथों गुलदस्ता लेकर पदभार ग्रहण करना पड़ा. समर्थकों के सामने पानी-पानी हुए मंत्री ने खीज कर कहा कि वे प्रधान सचिव पर कार्रवाई करेंगे।

जनक राम को खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया है. विभाग को पूर्व सूचना देकर जनक राम बुधवार को अपना पदभार ग्रहण करने गये. उनके साथ समर्थकों की टोली भी थी जो मंत्री जी को पदभार ग्रहण करते देखना चाहते थे।

खान और भूतत्व मंत्री जनक राम मंगलवार को नियत समय पर पदभार ग्रहण करने अपने विभाग पहुंचे. इसकी सूचना उन्होंने विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर को भिजवा दी थी. बिहार में ये सरकारी परंपरा है कि जब मंत्री पदभार ग्रहण करने पहुंचते हैं तो उनका स्वागत करने के लिए प्रधान सचिव मौजूद रहते हैं. लेकिन मंत्री जब दफ्तर में पहुंचे तो प्रधान सचिव का अता पता नहीं था. मंत्री जी को लगा कि प्रधान सचिव कुछ देर में पहुंच जायेगी. लिहाजा वे इंतजार करने लगे. दफ्तर के कुछ लोगों ने प्रधान सचिव को फोन भी मिलाना शुरू किया लेकिन कोई फर्क नहीं पडा।

मंत्री जी पदभार ग्रहण करने आये तो साथ में समर्थकों की टोली थी. उनके सामने मंत्री जी पहले ही दिन बुरी तरह जलील हो रहे थे. नाराज मंत्री ने काफी देर इंतजार करने के बाद इज्जत बचाने का रास्ता ढूंढना शुरू किया. उन्होंने अपने ऑफिस के एक चपरासी को बुलाया और कहा कि चपरासी के हाथों ही गुलदस्ता लेकर वे पदभार ग्रहण करेंगे. चपरासी ने गुलदस्ता दिया और मंत्री जी ने पदभार ग्रहण किया।

समर्थकों के सामने बेईज्जत हुए मंत्री जी को पता था कि पहले ही दिन उनके बारे में क्या मैसेज गया. लिहाजा मीडिया ने जब पूछा कि प्रधान सचिव ने उनकी ऐसी बेईज्जती क्यों कर दी तो मंत्री हत्थे से उखड़ गये. उन्होंने कहा कि उन्हें विभाग में पहले दिन से ही अफसरशाही देखने को मिल रहा है. वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. प्रधान सचिव से शो कॉज पूछेंगे कि वे क्यों नहीं पहुंची.

Related posts

पटना में राशन के लिए होम डिलीवरी की हुई शुरुआत, ऑर्डर के लिए नंबर जारी …

Bihar Now

पावर स्टार पवन सिंह का बोलबम गाना “काशी में शिव शंकर” का बजा डंका, महज 6 घंटे में मिले 1 मिलियन व्यूज…

Bihar Now

Breaking : मुजफ्फरपुर SSP ऑफिस में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो