Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

अपहरण के बाद बिहार के बड़े स्वर्ण कारोबारी की हत्या, बोरे में मिली लाश

आरा और पटना के बड़े आभूषण व्यवसायी सह अधिवक्ता हरिजी गुप्ता का शव बरामद हुआ है। भोजपुर जिले के बिहिया ब्लॉक की शिवपुर पंचायत ( शाहपुर थाना क्षेत्र) के कनैली गांव के नाले से बोरे में बंद शव मिला है। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। बता दें कि बुधवार की शाम घर से मार्केट जाने के दौरान हरिजी गुप्ता को अपराधियों ने अगवा कर लिया था।

पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल कार बरामद कर ली थी। घटना में शामिल रितेश नामक एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। वह मुख्य आरोपित सह व्यवसायी के मार्केट के किरायेदार अमर कुमार का दोस्त है। वहीं पूर्व किरायेदार सहित तीन-चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया था।

बमोबाइल टावर लोकेशन और आरोपितों की निशानदेही पर शुक्रवार को भी पुलिस पूरे दिन बिहिया और बक्सर सहित सीमावर्ती अन्य जिलों में व्यवसायी की तलाश करती रही। एसपी के नेतृत्व में पुलिस व डीआईयू टीम लगातार छापेमारी करती रही।

Related posts

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश के बयान पर बवाल…नीतीश पर अश्लील भाषा के इस्तेमाल का आरोप, इस्तीफे की मांग…

Bihar Now

CM के कार्यक्रम में लड़खड़ाकर गिरे सांसद अजय मंडल, अस्पताल में भर्ती …

Bihar Now

बिना किसी सदन के सदस्य रहे मंत्री बने रहना अनैतिक – प्रेम चंद्र मिश्रा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो