Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश के बयान पर बवाल…नीतीश पर अश्लील भाषा के इस्तेमाल का आरोप, इस्तीफे की मांग…

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में दिए गए बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं ..सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण को लेकर चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग किया … बीजेपी महिला विधायक ने ऐसा आरोप लगा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल सठिया गए हैं ….

नीतीश कुमार ने भरे सदन में कहा – “जब शादी होती है तो पुरूष रोज रात में करता है न. भीतर नहीं…….लेकिन अंतिम में भीतर मत घुसाओ ” उन्होंने कहा “हमलोगों ने कहा कि जब पढ़ लेगी लड़की तो जो पुरूष है, जब शादी होती है तो रोज रात में उसके साथ करता है न. उसी में और पैदा हो जाता है.

अगर लड़की पढ़ लेती है तो हमको मालूम है कि पुरूष करेगा ठीक है लेकिन लड़की कहेगी कि अंतिम में उसको भीतर मत घुसाओ, उसको बाहर कर दो. पुरूष करता तो है लेकिन अब जनसंख्या घट रही है.”

सीएम नीतीश कुमार ने जिस समय ये भरे सदन में ये बयान दिया उस समय सदन में जातीय जनगणा सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा चल रही थी और पक्ष विपक्ष की महिला विधायक भी मौजूद थी. सीएम नीतीश कुमार अपनी उपलब्धियों का बयान करते हुए ये भी भूल गये कि उसी सदन में तमाम महिला विधायक भी मौजूद हैं.

दरअसल नीतीश कुमार राज्य मे जनसंख्या नियंत्रण पर अपने सरकार की उपलब्धियां गिना रहे था, और राज्य में लड़कियों की शिक्षा पर अपने सरकार की सफलता का बखान कर रहे थे. सीएम ने कहा कि लड़कियां शिक्षित हुईं इसलिए….(अश्लील बयान) जनसंख्या कम हुई है.

सीएम नीतीश कुमार के बयान पर जहां महिला विधायक शर्मसार होती नजर आई वहीं तस्वीरों मे साफ देखा जा सकता है कि सीएम के पीछे और आस पास बैठे विधायक अपने नेता के अश्लील बयान पर पहल तो चौंकते हुए और फिर मजे लेते हुए दिखाई दिये.

बीजेपी महिला विधायक अरुणा देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है ….

Related posts

पेड़ से लटका मिला एक युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस..

Bihar Now

मॉं काली पूजा के दौरान महाआरती व झिझिया नृत्य ने बांधा समां, 32 सालों से लगातार होता आ रहा है पूजा…

Bihar Now

Breaking : निगरानी के हत्थे चढ़ा पटना का एक थानेदार, बालू माफिया से रंगे हाथ घूस लेते हुआ गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो