Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहार

पेड़ से लटका मिला एक युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस..

सुपौल -सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 23 वेला टोल में एक बगीचे में आम के पेड़ में फंदे से झूलते मिला एक युवक के लाश से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया गया कि जरौली के रहने वाले मृतक सोनू कुमार अपने नाना के घर वेला टोल में रहता था।

सुबह जैसे ही फंदे से झूलते उसके शब की जानकारी मिली परिजनों में कोहराम मच गया है। युवक ने फंदे से झूलकर क्यों अपनी जान दी ये तो जांच का विषय है,हालांकि परिजन बताते हैं कि कुछ दिन पहले मृतक सोनू के विरुद्ध किसी ने चोरी का केस कर दिया था जबकि चोरी की घटना में कोई और व्यक्ति संलिप्त था जिसका उदभेदन भी पुलिस द्वारा भी कर लिया गया। उस दिन से चोरी के गलत आरोप के कारण सोनू डिप्रेसन में रह रहा था जिसके कारण उन्होंने फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी। फिलहाल मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने बताया कि शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विजय कुमार गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

“डॉक्टर समाज की अमूल्य धरोहर” !… विशेष तरह से मनाया लोगों ने डॉक्टर्स डे, चिकित्सकों का किया गया सम्मान …

Bihar Now

राहत के लिए पटना की सड़कों पर निकले पप्पू यादव

Bihar Now

पीएम मोदी ने अमृत भारत योजना के तहत मधेपुरा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का किया शिलान्यास, सैकड़ों समर्थकों के साथ स्थानीय सांसद रहे मौजूद …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो