Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Breaking : दरभंगा में सरेआम 24 वर्षीय युवक की हत्या, घर से बुलाकर दिया वारदात को अंजाम…

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां नगर थाना क्षेत्र के  गुल्लोबाड़ा  वार्ड नंबर 10 में एक युवक की हत्या कर दी गई है… हत्या के बाद से इलाके में पूरी तरह आक्रोशित माहौल है.. जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय युवक की हत्या चाकू गोदकर की गई है…

मृतक के पिता के मुताबिक,युवक को घर से बुलाकर घर के चंद कदमों की दूरी पर हत्या कर दी गई है.. तकरीबन घटना को 3:00 बजे शाम में अंजाम दिया गया है.. वारदात के बाद से इलाके के लोग में जबरदस्त आक्रोश है…..मृतक के पिता ने बताया कि इस घटना को अंजाम साजन कुमार सहित उसके साथ 10 की संख्या में आए अपराधियों ने दिया है..

युवक घर से घूमने के लिए सड़क पर निकला था.. चंद कदमों की दूरी पर उस  को चाकू गोद दिया गया जिसके बाद उसको इलाज के लिए डीएमसीएच लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई….

वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है .. पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है…

वहीं इस मामले में गुलोबाड़ा  स्थित अपने आवास पर जदयू विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि यह एक अपराधिक घटना है..वर्चस्व की लड़ाई में इस घटना को अंजाम दिया गया है और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो इसकी वह दरभंगा पुलिस और प्रशासन से मांग करते हैं….

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

गणेश पूजा की आरती में उमड़ी लोगों की भीड़

Bihar Now

अपराधी मस्त, पुलिस पस्त !

Bihar Now

Rocketplay Casino No Deposit Free Spins Uk New Customers 2026

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो