Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

दहेज में बकाया होने को लेकर एक विवाहिता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

बक्सर जिले में ससुराल वालों ने दहेज में मोटरसाइकिल न देने पर नवविवाहिता को जहर देकर मार डालने का मामला सामने आया है।

पूरा मामला बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र का है विवाहिता के पिता के अनुसार महिला की ढाई साल पहले शादी हुई थी विवाहिता ने दो बच्चों की मां थी जिसकी शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए विभिन्न विभिन्न तरह से मानसिक शारीरिक यातना देते आए थे।

विवाहिता ने रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के निवासी अपने पिता के यहां फोन पर सूचना दी कि पिताजी आप जल्दी आ जाइए यह लोग हमको जबरजस्ती जहर पिला रहे हैं लेकिन पिता के पहुंचते-पहुंचते ससुराल पक्ष के लोग अपने मंसूबे में कामयाब हो गए थे इस पूरे मामले में विवाहिता के पिता ने नजदीकी थाने में मामले को दर्ज कराया अभी फिलहाल पुलिस के डर से ससुराल पक्ष के लोग अपना घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं

धीरज कुमार, बिहार नाउ

Related posts

पटना में उच्चकों का आतंक !… सब्जी खरीदने के दौरान पत्रकार की जेब से मोबाइल उड़ाया, FIR दर्ज करने के बजाए टाल मटोल करती रही पुलिस … वरीय अधिकारियों के निर्देश पर FIR दर्ज ….

Bihar Now

BPSC ने जारी किए शिक्षक परीक्षा के छह रिजल्ट; 11वीं-12वीं के भाषाई शिक्षकों की सूची देखें…

Bihar Now

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया नोटिस, उपद्रव करने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी आजीवन रेलवे में नौकरी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो