Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“संजय झा के मंत्री बनने से मिथिलांचल के लोगों को बढ़ी विकास की उम्मीद “

संजय झा के दुबारा मंत्री बनने पर स्थानीय जद यू कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है !

आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में युवा जद यू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा ने मंत्रिपरिषद में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद प्रेषित किया और कहा कि इनको मंत्रिमण्डल में शामिल कर मुख्यमंत्री ने यह दर्शा दिया है कि वह मिथिलांचल के विकास के लिए पूर्व की भांति संजीदा हैं !
उन्होंने कहा कि संजय झा मिथिलांचल के विकास के लिए सदैव संकल्पित रहे हैं और दरभंगा एम्स, हवाई अड्डा, झंझारपुर में मेडिकल कालेज निर्माण, मिथिला हाट, ट्रामा-सेंटर, पालिटेक्निक, मिथिला पेंटिंग अकादमी निर्माण, सिंचाई विभाग की अनेकों महत्वपूर्ण परियोजनाएं जैसी कई परियोजना की स्थापना इनके अथक प्रयास से ही संभव हो पाया है ! उन्होंने कहा कि संजय झा के मंत्री बनने से इस इलाके के विकास की गति और तेज होगी !
बैठक में शामिल होकर बधाई देने वाले नेताओं में युवा जद यू के प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव कुमार झा, प्रदेश महासचिव शिवचन्द्र झा, जल श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव देवचन्द्र मुखिया, जिला महासचिव राघव चौधरी, युवा जद यू के प्रखंड अध्यक्ष अमित मिश्रा, आशुतोष सिंह, मंटू सिंह, राजकुमार राय, चन्द्रशेखर पासवान, चन्दन कुमार, वरुण कुमार सहित दर्जनों नेता शामिल थे !

Related posts

पटना में परशुराम जयंती का आयोजन… मदन मोहन झा सहित तमाम मौजूद गणमान्यों ने व्यक्त किए विचार ….

Bihar Now

भीड़तंत्र का ये कैसा इंसाफ ?…बाइक चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई..

Bihar Now

चुनाव की तैयारी पूरी,पहले चरण का मतदान कल, 71 सीटों पर होगा चुनाव..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो