Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में लॉक डाउन बढ़ाने की अवधि की खबर गलत, IPRD ने ट्वीट कर दी जानकारी..

बिहार में कोरोना के संक्रमण काल में लाकडाउन की फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद हर जगह ये अफवाह उड़ गई कि बिहार में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। इसके बाद सरकार का सूचना जनसंपर्क विभाग जागा और अपने आफिसियल ट्वीटर एकाउंट पर इस को लिखा कि जो ादेश सोशल मीडिया पर चल रहा है वो फर्जी है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह का कोई आदेश सरकार की ओर से जारी नहीं किया गया है। विभाग ने ट्वीट कर कहा है कि लॉकडाउन को लेकर एक फर्जी आदेश सोशल मीडिया में सर्कुलेट हो रहा है। गृह विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि ये फर्जी है। इसलिए इस पर ध्यान न देने की जरूरत है।

इधर बिहार में वायरल लेटर को लेकर हड़कंप मच गया। लेटर लिखा हुआ था कि बिहार में फिर से 16 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है, लेकिन अभी तक सरकार ने कोई लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है। वायरल लेटर में दावा किया गया था कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने और 16 दिनों के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है।

साथ ही यह भी लिखा था कि बिहार में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है. जिसके कारण सरकार ने एक बार फिर 16 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. तीन सप्ताह के बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. जिसमें खासतौर पर पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत कई जिलों शामिल हैं।

 

Related posts

औरंगाबाद में वज्रपात से दो लोगों की मौत, प्रशासन से ग्रामीणों ने की मुआवजा देने की मांग…

Bihar Now

पीएम के “मन की बात” कार्यक्रम पर JDU का प्रहार… “बहुत हुआ मन की बात, कब होगी काम की बात”

Bihar Now

टीबी उन्मूलन के लिए जन आंदोलन की है आवश्यकता : हरुण रसीद

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो