Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

करीब दो एकड़ में हो रहे अवैध अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट…

जमुई के अति नक्सल प्रभावित इलाका बोंगी में पुलिस ने करीब दो एकड़ में की जा रही अफीम की फसल को नष्ट किया है । यह इलाका बिहार और झरखंड के सीमाक्षेत्र में होने के कारण हमेशा से नक्सलियों का सेफ ज़ोन बना हुआ है ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि जमुई गिरिडीह सीमाक्षेत्र के बोंगी इलाके में जमीन के छोटे छोटे टुकड़े पर अवैध तरीके से अफीम की खेती की जा रही है ।

सूचना के आधार पर आज सी आर पी एफ और जिला पुलिस बल की एक टीम बनाई गई जिसका नेतृत्व झाझा एस डी पी ओ भाष्कर रंजन स्वयं कर रहे थे ने बोंगी जा कर उस खेत पर धावा बोल दिया । उस इलाके में काफी बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही थी । पुलिस ने तत्काल इस फसल को नष्ट कर दिया ।

रवि मिश्रा, बिहार नाउ, जमुई

गरिि

Related posts

Pokies Iphone

Bihar Now

सर्वसम्मति से जे पी नड्डा को बनाया गया बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम ने दी शुभकामनाएं…

Bihar Now

पिता की हत्या पर बोले मुकेश सहनी, कार्रवाई का मिला भरोसा…CM नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह और लालू यादव ने किया था कॉल …

Bihar Now