Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

शिक्षा मंत्री का विवादित बयान ‘बिहार के युवा काबिल नहीं: तेजस्वी यादव को छोड़िए RJD के लोग कुछ भी कह सकते हैं इनका कोई विश्वास नहीं है- प्रशांत किशोर

पटना: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की ओर से 10 लाख नौकरी देने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में BPSC के काम करने का जो तरीका है उसको ध्यान से समझ जाए, तो BPSC के पास एक साल में 10 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी देने की क्षमता नहीं है।

प्रशांत किशोर ने बीपीएससी की कार्यप्रणाली को समझाते हुए कहा कि अगर सरकार की नियमावली को ठीक मान भी लिया जाए तो बीपीएससी को 2 लाख शिक्षकों की नियुक्ति करने में कम से कम 5 साल का समय लगेगा और नियोजित शिक्षकों के पास केवल 3 अवसर है। ये सीधे-सीधे लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है। अगर 4-4 लाख लोग 3 बार परीक्षा देने जाएंगे तो 12 लाख लोगों की परीक्षा लेगा कौन ? कहा कि जब मूर्ख व्यक्ति को नेता या मंत्री बना देंगे तो वो यही काम करेगा।

तेजस्वी यादव ने चुनाव में 10 लाख नौकरी देने का वादा किया और कहा कि पहली कैबिनेट में एक साइन करेंगे और आपको नौकरी मिल जाएगी। ये दिखाता है कि आप कितने बड़े अज्ञानी हैं। किसी कैबिनेट के पास ये अधिकार ही नहीं है कि एक साइन पर नौकरी मिल जाएगी। ये उनके बाबूजी का राजतंत्र नहीं है जो एक साइन पर नौकरी मिल जाएगी।

कैबिनेट ये निर्णय कर सकती है कि कितने पद निकलेंगे, किस विभाग में निकलेंगे, कैबिनेट नौकरी नहीं दे सकती है। ये दिखाता है कि उनको किसी विषय का कोई ज्ञान ही नहीं है। इतनी नौकरी बीपीएससी नहीं दे सकती है। अगर नियमावली को ठीक मान लिया जाए तो बीपीएससी को 2 लाख शिक्षकों की नियुक्ति कराने में कम से कम 5 साल का समय लगेगा और नियोजित शिक्षकों के पास केवल 3 अवसर है।

ये सीधा-सीधा लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है। अगर 4-4 लाख लोग 3 बार परीक्षा देने जाएंगे तो 12 लाख लोगों की परीक्षा लेगा कौन? जब मूर्ख व्यक्ति को नेता बना देंगे तो वो यही काम करेगा। तेजस्वी यादव चुनाव में आएं और 10 लाख नौकरी देने का वादा किया और कहा कि एक साइन करेंगे और आपको नौकरी मिल जाएगी। ये दिखाता है कि आप कितने बड़े अज्ञानी हैं। किसी कैबिनेट के पास ये अधिकार नहीं है कि एक साइन पर नौकरी मिल जाएगी।

ये उनके बाबू जी का राजतंत्र नहीं है जो एक साइन पर नौकरी मिल जाएगी। कैबिनेट ये निर्णय कर सकती है कि कितने पद निकलेंगे, किस विभाग में निकलेंगे, कैबिनेट नौकरी नहीं दे सकती है। ये दिखाता है कि तेजस्वी को किसी विषय का कोई ज्ञान ही नहीं है।

Related posts

पटना में भीषण सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार ट्रक ने छह को रौंदा, चार की मौके पर हुई मौत …

Bihar Now

Breaking : कुशेश्वरस्थान में सातवें राउंड में जेडीयू ने 3320 वोटों से बनाई बढ़त, तारापुर में आरजेडी आगे…

Bihar Now

रामचरितमानस पर RJD विधायक का अजीबोगरीब बयान, कहा – मस्जिद में लिखा गया था रामचरितमानस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो