Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारराजनीति

BJP पर‌ जेडीयू का जोरदार हमला, जनता से किए गए वादे को पूरा नहीं किया बीजेपी…

सीवान : महाराजगंज प्रखंड के पोखरा, माधोपुर, कसदेवरा, तेवथा आदि पंचायतों में जेडीयू की पंचायत स्तरीय कार्यकारणी की बैठक हुई। जिसमें महाराजगंज विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश सेतु व पूर्व विधायक हेमनारायण साह आदि ने कार्यकारणी की बैठक को संबोधित किया। श्री सेतु ने बीजेपी सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जनता को ठगने का काम किया हैं।

उसने जनता से जो भी वादे किए वह पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बीजेपी जब सता में आई तो गैस सिलेंडर चार सौ रुपए में मिल रहा था और आज बारह सौ में मिल रहा हैं। पेट्रोल डीजल का दाम आसमान छू रहे हैं। काला धन विदेशों से लाने और जनता के खाते में पंद्रह लाख रुपए देने का वादा पूरी तरह जुमला साबित हुआ।

पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने कार्यकारणी की बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास योजनाओं को घर घर पहुंचा देना और संगठन को मजबूत करना बैठक का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के अगुवाई में बिहार का जितना विकास हुआ हैं,

उतना विकास किसी के शासन काल में नहीं हुआ हैं। उन्होंने घर घर नल जल योजना का लाभ मिलने, रोज रोज नई सड़कों के निर्माण, बिजली आदि विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष महमद अयूब, अमरेंद्र कुमार पटेल, अजीत प्रसाद, कामेश्वर महतो, ओशिहर बैठा, प्रसांत कुमार, कन्हैया सिंह पटेल, रामचंद्र साह, न्यूलाल पसाद, श्री राम साह, मदन साह, प्रह्लाद पटेल आदि उपस्थित थे।

Related posts

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशो ने किया दिनदहाड़े ₹1.5 लाख की छिनतई

Bihar Now

प्रशांत किशोर पर बड़ा सियासी हमला, “बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर कहीं भी रेस में नहीं ” !…

Bihar Now

नहीं रहे सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक, ऑफिस में झंडोत्तोलन के बाद अचानक बिगड़ी उनकी तबीयत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो