Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, बम बम के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल…

सहरसा – सुबे में महाशिवरात्रि का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं बिहार के सहरसा में भी महाशिवरात्रि का पर्व सभी शिवालयों में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गाँव तक के सभी शिवालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शहर के शंकर चौक पर राम जानकी ठाकुरबाड़ी स्थित शिव मन्दिर को भी रंग बिरंगे एलईडी लाइट एवं कच्चे फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

मन्दिर कमिटी के सदस्यों ने बताया कि शाम के 7 बजे बाबा भोलेनाथ की ऎतिहासिक बाराती निकलेगी जो कि शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुँचेगी। बाराती में शामिल लोगों के लिए उत्तम खाना का प्रबंध है साथ ही कई तरह के मिष्ठान एवं फास्ट फूड सम्बंधी स्टॉल भी लगाया जा रहा है।

कमिटी के अध्यक्ष रंजीत दास ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें शहर के हर वर्ग के लोगों का साथ रहता है। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न तरह के इंतजाम किया गया है…

। मन्दिर परिसर में जिला प्रशासन की ओर से महिला एवं पुरूष सिपाही की तैनाती की गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुरे मंदिर को CCTV कैमरा से लैस किया गया है जिससे कि असमाजिक तत्वों पर नजर रखा जा सके। मौके पर अध्यक्ष रंजीत दास, सचिव राजा राजकुमार भगत, उपसचिव मौती पँजियार, कोषाध्यक्ष इंदु केशरी, रामशंकर भगत, प्रेम पँजियार, अभिषेक गारा, लुकमान अली सहित गणेश सेवा मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

रितेश हन्नी बिहार नाउ सहरसा

Related posts

दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवक घायल, दो की हालत गंभीर…

Bihar Now

तेजस्वी यादव ने युवाओं से की अपील, 9 सितंबर को 9 मिनट के लिए लाइट बंद कर जलाएं दिया या लालटेन…

Bihar Now

Watersmeet Au Casino

Bihar Now