Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

फाउंडेशन डे के मौके पर बच्चों की डांस ने बांधा समां, थिरकने पर मजबूर हुए श्रोता…

वैसे तो निजी शिक्षा को व्यवसाय के रूप में देखा जाता है।लेकिन महज साल भर के अंदर इस तरह के आयोजन ने राधेश्याम पब्लिक स्कूल की व्यवस्था को जिला स्तर पर एक बड़ा पहचान बना दिलाया है।
सदर बाजार के सिसौनी रोड स्थित राधेश्याम पब्लिक स्कूल ने पहला वर्षगांठ मनाया है जिसमे कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर इसे धूमधाम से मनाया गया। जिसका उदघाटन सांसद दिलेश्वर कामत ने किया।

इस दौरान स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों के द्वारा प्रस्तुत मयूर संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छत्राओ ने आकर्षक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
खास बात ये देखा गया कि इस अवसर पर मंच को साझा करते हुए सदर डीएसपी विद्यासागर ने कविता पाठ किया जो लोगो के आकर्षण का केंद्र रहा।

स्कूल के स्कूल के निदेशक राधेश्याम यादव सांसद दिलेश्वर कामत,जदयू जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश यादव सहित अन्य ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गए प्रदर्शनी का भी जयजा लिया।

प्रभास चंद्रा बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

कर्नाटक में BJP की हार पर विपक्षी खेमे में खुशी की लहर … कांग्रेस की जीत पीएम मोदी की घटती लोकप्रियता का संकेत – जेडीयू विधायक

Bihar Now

UPSC 2023 फाइनल परीक्षा में चाणक्या आई.ए.एस एकेडमी के छात्रों ने लहराया परचम…

Bihar Now

धनकुबेर निकला बिहार का जूनियर इंजीनियर, 6.60 करोड़ के संपत्ति का खुलासा…

Bihar Now