Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी का ऐलान, नीतीश सरकार के खिलाफ बीजेपी करेगी सिग्नेचर कैंपेन… लाठीचार्ज की पटना हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच की मांग…

बीजेपी नेता विजय सिंह की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर बीजेपी सरकार पर हमलावर है। पटना में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश कुमार पर निशाना साधा और पूरे मामले पर लीपापोती करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सरकार जो रवैया अपना रही है, वो नहीं चलेगा। उन्होंने पोस्टमॉर्टम के रिकॉर्डिंग के वीडियो की मांग की। कहा- अगर हिम्मत है तो सरकार वीडियो दे। सम्राट चौधरी ने कहा कि लाठीचार्ज की पटना हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच होनी चाहिए।

बता दें कि विजय सिंह की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लाठीचार्ज नहीं बल्कि हार्ट अटैक बताया गया है। जिसे बीजेपी ने गलत ठहराया है। सम्राट चौधरी ने पोस्टमॉर्टम का वीडियो एम्स भेजने की मांग की है।

13 जुलाई को बीजेपी विधानसभा मार्च कर रही थी, इस दौरान डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। बीजेपी का दावा है कि जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की लाठीचार्ज के कारण मौत हुई थी . . . .

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने मानवता को शर्मसार किया है। 13 जुलाई को बीजेपी के सांसद, विधायकों और हमारी महिला कार्यकर्ताओं की छाती पर लाठी चलाई गई। इसके खिलाफ में 24 जुलाई से हमारा युवा मोर्चा सभी जिला मुख्यालय और मंडल हेडक्वार्टर पर हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। यह 9 अगस्त तक चलेगा। राज्यपाल को मैमोरैंडम भी सौंपा जाएगा।

Related posts

करंट लगने से एक किसान की मौत, सकते में इलाके के लोग…

Bihar Now

नीतीश सरकार की कैबिनेट की बैठक खत्म, सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने समेत 35 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Now

बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में 3 संस्थान करेंगे सहयोग- मंगल पाण्डेय

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो