Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गये दिल्ली, इंडिया गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल

पटना : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को पटना से दिल्ली गये हैं. दिल्ली में वे इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे.

दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की एक बड़ी बैठक दिल्ली में हो रही है. उस बैठक में मैं भाग लूंगा. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन है और मेरी बहन दिल्ली में है तो मैं उस खास अवसर के लिए भी दिल्ली जा रहा हूं.

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है. कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने 50% टेरिफ बढ़ा दिया है. लेकिन इन लोगों को जुबान नहीं खुल रही है. भारत को कितना नुकसान होने जा रहा है और एक बार भी प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं. 28 बार अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा है कि मैं भारत-पाकिस्तान के बीच सीज फायर कराया है.

लेकिन एक बार भी प्रधानमंत्री मोदी ने नहीं कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं. अब यह लोग वहां से कूद-कूद कर बिहार आएंगे और कहेंगे कि हम विश्व गुरु बन गए. समझ लीजिए भारत की सरकार कैसे चल रही है. देश कैसे चलाया जा रहा है.

चुनाव आयोग के द्वारा दोबारा नोटिस भेजे जाने पर कहा कि हमें आयोग से कोई नोटिस नहीं आया है. हमें अनुमंडल पदाधिकारी के यहां से नोटिस आया है. हम उसका जवाब देने जा रहे हैं. हम उसका जवाब दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि आप बताइए दो एपिक नंबर जारी किसने किया. अब एपिक नंबर जारी जिसने किया वही हमसे नोटिस देकर सवाल पूछ रहा है कि कहां से आया. अब बताइए गलती किसकी है और पूछा किससे जा रहा है. मैं उनके नोटिस का जवाब दे रहा हूं.

आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने पर जदयू से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि यह हमसे मत पूछें हमारे एक प्रवक्ता है बंटू अनुमंडल पदाधिकारी बंटू सिंह बताएंगे.

Related posts

बिहार में इंजीनियर के ठिकानों पर रेड, 300 करोड़ की संपत्ति मिली, EOU की बड़ी कार्रवाई …

Bihar Now

नई जिला अधिकारी ने किया पदभार ग्रहण, लोकसभा चुनाव को बताया पहली प्राथमिकता…

Bihar Now

बिहार में फिर एनकाउंटर !… एनकाउंटर के दौरान ड्रग्स तस्कर को लगी गोली, गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो