Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहार

शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग,एक युवक घायल

बेगूसराय में एक बार फिर हर्ष फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई है जिसमें शादी समारोह के दौरान डीजे की धुन पर नाच रहे लोगों में से ही किसी ने गोली चला दी जो पास खरे युवक नीतीश कुमार को लग गई।

घटना मंझौल थाना क्षेत्र के सत्यारा चौक की है। फिलहाल घायल का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है जहां उस उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है ।

बताया जा रहा है कि सत्यारा निवासी शंकर चौधरी के पुत्र की बीती रात शादी थी इसी दौरान डीजे की धुन पर कुछ लोग नाच रहे थे वहीं नीतीश कुमार बगल में खड़ा होकर उत्सव को देख रहा था इसी दौरान किसी ने गोली चलाई और वह घायल हो गया।

मामले में पुलिस के द्वारा अभी तक अनभिज्ञता जाहिर की जा रही है । फिलहाल जो भी हो लेकिन इस तरह हर्ष फायरिंग की घटना कहीं न कहीं पुलिस पर सवाल खड़ा कर रही हैं ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

Money Pokies Sign Up Bonus

Bihar Now

छुट्टी पर गए बिहार के कड़क IAS के के पाठक, बैधनाथ यादव को दिया गया सम्पूर्ण प्रभार….

Bihar Now

रेस्क्यू के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान बच्चे की मौत, 25 घंटे की मेहनत नाकाम, नहीं बची रंजन की जान

Bihar Now