Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

होली में दहन हुई नीतीश कुमार की शराबबंदी, शराब के साथ जाम छलकाते नजर आए” सरकारी बाबू” !…

– सीतामढ़ी में होली पर नीतीश सरकार के सरकारी बाबू नगर पंचयात के पार्षदों तथा नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे के साथ शराब का जाम छलकाते नज़र देखिए यह तस्वीर नीतीश कुमार के शराब बंदी वाला बिहार है.. यहां जिसको जहां मन वहां शराब उठाता है और जाम छलका देता है…

यह बैरगनिया के नगर पंचायत कार्यालय के किरानी बाबू है इनका नाम राकेश झा है जो नगर पंचायत के अध्यक्ष के पुत्र राकेश साहू और नगर पंचायत के पार्षद रामबाबू पासी, पार्षद पुत्र विजय राउत पार्षद पुत्र दीपक श्रीवास्तव तथा पार्षद प्रमोद महतो के साथ होली पर शराब का मजा झूम झूम कर ले रहे हैं..

इस शराब पार्टी में नगर पंचायत कार्यालय के चपरासी रामबाबू पीछे नही है वह भी पार्षदों के साथ झूम झूम कर शराब का मज़ा ले रहे है इन बाबुओं ने न शराब पीने की शपथ भी ली होगी मगर मौका होली का था बगैर शराब के सुखी होली कैसे गुजरते वैसे तो सीतामढ़ी जिला प्रशासन यह दावा कर रही है कि शराब के हर ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया है..

शराब की हर धंधेबाज को पकड़ लिया गया है होली पर शराबबंदी पूरी तरह बिहार में है लेकिन यह तस्वीर कुछ और ही बयां करती है जाम छलका ते शराब के नशे में चूर किरानी बाबू नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र तथा कई वार्ड पार्षद के साथ बिहार में शराब बंदी पर तमाचा मार रहे है…

बि.में शराब पीने पर जेल जाने का प्रावधान है लेकिन इन लोगों को इसका कोई असर नहीं पड़ता तभी तो खुलेआम शराब की पार्टी करते यह वार्ड पार्षद और कार्यालय के किरानी शराब के नशे में झूमते हुए ठुमके लगा रहे हैं.. हालांकि बिहार नाउ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है….

इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि बिहार में शराबबंदी है इन लोगों लिए कानून ठेंगे पर है यह तस्वीर सीतामढ़ी में शराबबंदी की पोल खोलता है अब देखने की बात यह है कि यह शराब छलकाने वाले किरानी बाबुओं और नगर पंचायत के पार्षदों पर कब तक कार्रवाई होती है।..

आमोद, सीतामढ़ी

Related posts

सनकी पति ने कई बार चाकू से हमला कर अपनी ही पत्नी की कर दी हत्या, चाकू मारने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद…

Bihar Now

आरजेडी नेता भोला यादव ने किया नामांकन, हायाघाट की जनता का सेवा करता रहूंगा – भोला यादव

Bihar Now

Breaking : Hotel Maurya और मालिक के ठिकानों पर ED की छापेमारी… यूपी के एक मामले में रेड ! …

Bihar Now